Pilibhit News: उफनाई नहर की पटरी कटने से फसल जलमग्न
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:23 AM IST
बिलसंडा। कंपरा रजबहा नहर के उफनाने से उसकी पटरी कट गई। इससे गेहूं, सरसों आदि की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भर जाने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। परेशान किसानों ने अधिकारियों को अवगत कराया है।
गांव घुघचहिया के प्रधान पोथीराम ने बताया कि मंगलवार की सुबह कंपरा रजबहा नहर अचानक से ओवरफ्लाे होकर कट गई। इसके बाद नहर का पानी खेतों की ओर जाने लगा। कुछ ही समय में कई एकड़ खेतों की फसल जलमग्न हो गई। किसानों के अनुसार नहर की सफाई करने में सिर्फ खानापूर्ति की गई। इसके कारण नहर ओवर फ्लो हो गई। मंगलवार को दोपहर बाद पहुंचे सिचाई विभाग के कर्मचारियों ने पानी रोककर नहर कटान वाली जगह को ठीक किया। संवाद

