पीलीभीत

Pilibhit News: चंदिया हजारा में बेमियादी भूख हड़ताल समाप्त

Connect News 24

Indefinite hunger strike ends in Chandia Hazara

गांव चंदिया हजारा में धरना स्थल पर बैठी प्रदर्शनकारी महिलाएं । स्रोत – प्रदर्शनकारी

पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा में 11 सितंबर से चल रही बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल बुधवार को 101वें समाप्त हो गई। शाम को धरना स्थल पर आंदोलन के बाद तीन मांगों के पूरा होने की जानकारी मिलने के बाद इसकी घोषणा की गई। तय किया कि चेनलाइजेशन का काम समयबद्धता से नहीं हुआ तो अब आंदोलन नहीं, चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

बुधवार को भूख हड़ताल पर अर्चना मंडल, नीलू मंडल, मालती मिस्त्री, चंपा मधु, साधना सरकार, साधना मजूमदार, सुनीता, अदूरी हलधर, दीपमाला मंडल, मालती हलधर बैठीं। शाम चार बजे धरना स्थल पर सभा हुई। इसमें कहा गया कि शासन प्रशासन ने उनकी तीन प्रमुख मांगों को मान लिया है। केंद्रीय वाइल्ड लाइफ ने चेनलाजेशन और तटबंध के लिए 13 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत दी है।

तीसरी मांग में जिन किसानों की जमीन शारदा नदी में समा गई। उक्त किसानों को जमीन देने को जमीन की तलाश कर ली गई है। पुनर्वास योजना के तहत गांटा संख्या 510 और 509 को क्षेत्रीय लेखपाल ने चिह्नित किया है। शीघ्र ही उक्त जमीन कटान पीडि़तों को आवंटित कराया जाएगा। विचार विमर्श के दौरान अधिकांश लोगों ने आंदोलन समाप्त करने की अपनी सहमति दी। प्रशासन से कार्यदायी संस्था की ओर से समयबद्धता के साथ कार्य पूरा कराने का तर्क दिया गया।

बृहस्पतिवार को विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह की मौजूदगी में उपवास समापन और धन्यवाद समारोह होगा। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि जनमत में 99 फीसदी लोगों ने आंदोलन समाप्त करने की हामी भरी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button