पीलीभीत

Pilibhit: गुरुजी संभाल रहे अपना रेस्टोरेंट, उनकी नौकरी कर रहा किराये का टीचर; लोगों ने की डीएम से शिकायत

Connect News 24

teacher kept a hired teacher in his place to teach in the school

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


पीलीभीत में तैनाती होने के बाद भी गुरुजी स्कूल नहीं जा रहे हैं। वह अपना रेस्टोरेंट संभालने में व्यस्त हैं। आरोप है कि शिक्षक ने अपने स्थान पर एक अन्य युवक को स्कूल में पढ़ाने के लिए किराये पर रखा हुआ है। मामले की डीएम से शिकायत के बाद बीएसए ने जब जांच कराई तो शिक्षक स्कूल से गायब मिले। इस पर शिक्षक का वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए प्रकरण की जांच पूरनपुर बीईओ को सौंपी गई है।

कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव चकपुर के रहने वाले कुछ लोगों ने शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी के रहने वाले प्राइमरी स्कूल के शिक्षक सुमित गुप्ता की शिकायत करते हुए जिलाधिकारी को बताया कि शिक्षक अपने पद और दायित्व के प्रति लापरवाह है। वह स्कूल तभी आते हैं जब कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए आता है। शिक्षक ने अपने स्थान पर किसी ओर को लगा रखा है। अधिकारी के निरीक्षण की जानकारी भी वही युवक देता है।

शिकायत के मुताबिक शिक्षक शहर के एटा स्वीट्स वालों का बेटा है। ग्रामीणों ने इस मामले में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी कटघरे में खड़ा करते हुए डीएम से कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सब कुछ पता है। डीएम के पास शिकायत पहुंचने पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भी बैकफुट पर आ गए। डीएम के आदेश पर जब बीएसए ने जांच कराई तो शिक्षक गायब मिले। इस पर पूरनपुर के खंड शिक्षाधिकारी को जांच सौंपी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button