शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 27 स्कूलों की छात्राओं को दिया जाएगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Connect News 24

Self defense training will be given to girl students of 27 schools

शाहजहांपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आत्मरक्षा क प्र​शिक्षण लेती छात्राएं। वीडियो ​​ग्रेब

समग्र शिक्षा अभियान के तहत महारानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों की शुरुआत

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के 27 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली साढ़े पांच हजार छात्राओं को तीन माह तक आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रतिदिन छात्राओं को 40 मिनट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में महारानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों की शुरुआत हो गई है। प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए नौ परीक्षकों का चयन किया गया है। 27 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। एक प्रशिक्षक तीन विद्यालयों में प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

इसके लिए परीक्षकों को शासन की ओर से मानदेय भी दिया जाएगा। जोकि प्रत्येक विद्यालय के हिसाब से 4000 रुपये रखा गया है।

47 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत हैं छात्राएं

जिले में 53 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं, इनमें से 47 में छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन सभी विद्यालयों की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाना था लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। समग्र शिक्षा माध्यमिक के जिला समन्वयक राजन प्रजापति ने बताया कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए ऐसे प्रशिक्षकों के आवेदन आमंत्रित किए गए थे जिनके पास मार्शल आर्ट में ब्लैकबेल्ट प्रमाण पत्र हो। प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या काफी कम रही। जिनमें से नौ प्रशिक्षकों का ही चयन किया गया। प्रत्येक प्रशिक्षक को तीन विद्यालय दिए गए, इस तरह से पहले चरण 27 विद्यालयों में ही छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button