शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंचने लगे कॉपियों के बंडल

Connect News 24

Bundles of copies started arriving for board exams

जीआईसी में बोर्ड परीक्षा के लिए कॉपियों के बंडल लेकर आया ट्रक। संवाद

पहले चरण में जीआईसी पहुंचे कॉपियों के 707 बंडल

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह में शुरू होंगी। इसको लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। शनिवार को बोर्ड परीक्षाओं के लिए कॉपियों के बंडलों का पहुंचना शुरू हो गया।

पहले चरण में शनिवार को जीआईसी में कॉपियों के 707 बंडल पहुंचे। इनमें हाईस्कूल के लिए 225613 तथा इंटरमीडिएट के लिए 60656 कॉपियां शामिल रहीं। इनके अलावा बी-कॉपियां भी पहुंचीं। हाईस्कूल के लिए 90246 और इंटरमीडिएट के लिए 49517 बी-कॉपियां आईं हैं। कला वर्ग में हाईस्कूल की 39 हजार कॉपियां भी इनमें शामिल हैं।

इनको कड़ी सुरक्षा के बीच जीआईसी स्थित कक्ष में रखवाया गया है। इसके साथ ही सुरक्षाकमियों की तैनाती की गई है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि कॉपियों का तहसीलवार वितरण जीआईसी में ही किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button