रामपुर

Rampur News: घर में आई बेटी की बारात, मां की तबियत बिगड़ी

Connect News 24

सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव खौद में बरात आई हुई थी। इसी दौरान दुल्हन की मां की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। महिला की हालज चिंताजनक है। एक दिन बाद उसके बेटे की बरात जानी है।

गांव निवासी जुम्मा की बेटी शायमा की बारात रविवार को मुरादाबाद जनपद के गांव लालूनगला से आई थी। बरात आने के बाद घराती और बराती काफी खुश थे। एक मैरिज लॉन में उनके आवाभगत की तैयारी की जा रही थी। शायमा की मां फातिमा(60) बेटी को विदा करने की तैयारी में लगी थीं। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद परिजन उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार महिला ही हालत चिंताजनक बनी हुई है। महिला के बेटे मुर्तजा की बारात भी सोमवार को जानी है। घर-परिवार में इसकी तैयारियां चल रही थीं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button