शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खोदाई से बदहाल सड़कों की मरम्मत होने पर ही किया जाए भुगतान ः खन्ना

Connect News 24

Payment should be made only after repair of dilapidated roads: Khanna

विकास भवन में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक को संबोधित करते वित्त मंत्री सुरेश कुम

शाहजहांपुर। सांसद अरुण कुमार सागर की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार में शनिवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सीवर लाइन डालने के दौरान खोदी गईं सड़कों की मरम्मत होने के बाद ही संबंधित संस्था को भुगतान किया जाए।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत उपयोगी कार्य ही कराए जाएं। खेल के मैदानों को मनरेगा योजना के अंतर्गत चिह्नित करते हुए विकसित कराए जाने से न सिर्फ गांव में एक सुविधा का विकास होगा बल्कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। मानकों के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के लिए संबंधति अधिकारियों को निर्देशत किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया जाए।

महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि अमृत योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों में घरों में कनेक्शन दिए जाने के बाद पाइप लाइन को खुला न छोड़ा जाए। इससे अनावश्यक रूप से शुद्ध जल की बर्बादी हो न हो। उन्होंने नगर क्षेत्र में निर्धारित रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने जनपद में संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, चेतराम, सलोना कुशवाहा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. आरके गौतम, डीडीओ पवन कुमार सिंह, पीडीडीआरडीए अवधेश राम आदि जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button