पीलीभीत

Pilibhit News: तीन दिन बाद धार्मिक स्थल के पास मिली किशोरी

Connect News 24

– गैर समुदाय के युवक के ले जाने की बात आई सामने

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। माधोटांडा कस्बे से तीन दिन पूर्व लापता हुई किशोरी शनिवार को सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवा इलाके में एक धार्मिक स्थल के पास मिल गई। उसे सुनगढ़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गैर समुदाय के युवक द्वारा किशोरी को ले जाने की बात सामने आई है। किशोरी के बयानों के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

एक महिला ने माधोटांडा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 6 जून को दिन में करीब 12 बजे उसकी नाबालिग पुत्री फोन पर किसी से बात कर रही थी। कुछ देर बाद देखा पुत्री घर से नदारद है। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। माधोटांडा पुलिस जांच में जुट गई। किशोरी को गैर समुदाय के युवक द्वारा ले जाने की बात सामने आने पर जांच तेज की गई।

डगा गांव के चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया। इसी दौरान शनिवार को किशोरी शहर के सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवा क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल के निकट हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को मिल गई। इसके बाद मामले की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद माधोटांडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को अपने कब्जे में ले लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।

एसओ अचल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुनगढ़ी थाने में किशोरी पहुंची। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। किशोरी के बयान के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

गैर समुदाय के धार्मिक स्थल से लड़की मिली

बताया जा रहा है कि शहर के नौगवां पकड़िया स्थित दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर हिंदू संगठन के कार्यकताओं ने एक युवती को बैठे देखा। संदेह होने पर लड़की से पूरे मामले की जानकारी ली। युवती ने बताया कि शहर का ही रहने वाला एक लड़का उसे यहां लाया। उसे वहां बैठाकर बोला कि हम परिवार वालों को ले आएं। घंटों से वह यहां बैठी लड़के का इंतजार कर रही है। मगर वह नहीं आया। इसके बाद सुनगढ़ी पुलिस को फोन पर लोगों ने मामले की जानकारी दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button