Shahjahanpur News: फर्जी कागजात दाखिल कर प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप, रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 23 Jun 2023 02:23 AM IST
पुवायां। फर्जी शपथपत्र और कागजात दाखिल कर मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में दो महिलाओं पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सिंधौली के गांव गहरा निवासी लल्लू के अनुसार उनके सगे भाई बुद्धा की मौत 26 अक्तूबर, 1998 में हो गई थी। भाई बुद्धा के नाम गांव कीरतपुर और बबौरी की कृषि भूमि उनके नाम विरासत के तहत दर्ज हो गई। गांव गहरा में आधा बीघा भूमि लेखपाल की गलती से दर्ज होने से छूट गई। गांव औरंगाबाद निवासी रामसरन की पत्नी राजेश्वरी और अल्हागंज के के गांव कनारी निवासी नरेशपाल की पत्नी प्रेमवती ने षडयंत्र रचकर मृत्यु प्रमाण पत्र में हेराफेरी करने का प्रयास किया और गांव गहरा के सहीक, हरिराम, खलील, सगीर, राजेश कुमार, सुशीला देवी का फर्जी शपथपत्र लगाकर बुद्धा की मौत 26 अक्तूबर 2008 दिखाकर मुरादाबाद से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र में एडिटिंग कर गहरा के पंचायत सचिव से प्रमाणपत्र बनवाने का षडयंत्र रचा। कोर्ट के आदेश पर राजेश्वरी, प्रेमवती और रामसरन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद

