शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सियार के हमले में किशोर और उसके बाबा घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 23 Jun 2023 02:22 AM IST

Kishore and his father injured in jackal attack

सियार के हमले में घायल नवाजपुर के रामचंद्र शुक्ला। संवाद

खुटार। खेत पर गए युवक और उसके बाबा पर सियार ने हमला कर घायल कर दिया। आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने आकर दोनों को बचाया। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची है।

गांव नवाजपुर निवासी रामचंद्र शुक्ला पौत्र अमन शुक्ला (15) के साथ बुधवार दोपहर बाद स्कूटी से खेत पर जा रहे थे। रास्ते में खुटार और जनपद लखीमपुर के मूड़ा निजाम मार्ग पर अचानक गन्ने के खेत से निकले सियार ने दोनों पर हमला कर दिया। इससे अमन घायल हो गए। बचाने पर सियार ने रामचंद्र शुक्ला को भी काट कर घायल कर दिया।

शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे और सियार को भगाया। जानकारी पाकर परिजन पहुंचे और घायलों को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया। ग्रामीणों ने वनकर्मियों को भी सूचना दी, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। इलाज के बाद रामचंद्र और अमन को घर भेज दिया है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button