Pilibhit News: धर्म परिवर्तन की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
पीलीभीत। थाना बरख़ेडा क्षेत्र के गांव पैनिया रामकिशन में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पिछले काफी समय से यहां एक घर में लोगों को आना जाना था। इसकी सूचना बजरंग के कार्यकर्ताओं को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। घर में कई महिलाएं और एक पुरुष मिला। इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पैनिया रामकिशन की रहने वाली एक अधेड़ महिला के घर बाहरी लोगों का आना जाना है। महिला के पति की मौत हो जाने के बाद वह घर में अकेले ही रहती है, जबकि उसके दो लड़के बाहर रहकर नौकरी करते हैं। कुछ समय से गया का रहने वाले युवक दिनेश सिंह चंद्रवंशी नाम का युवक महिला के घर आता जाता है। तीन दिनों से युवक महिला के घर रुका हुआ था। गांव के कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार को मामले की जानकारी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को दी।
जानकारी के बाद बजरंग दल के कई कार्यकर्ता वहा पर पहुंच गए। महिला के घर में एक युवक के अलावा 20-25 महिलाएं थीं। युवक के हाथ में एक किताब थी। इसे पढ़कर वह महिलाओं को कुछ बता रहा था। जब कार्यकर्ताओं ने युवक से सवाल जवाब किए तो वह हड़बड़ा गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। उनका आरोप है कि घर में महिलाओं का यहां पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
इस मौके पर बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर गंगवार, प्रखंड मंत्री दिनेश रस्तोगी,शिवम गंगवार, राजेश भोजवाल, भूपराम मौर्य, मोहित जोशी, ओमकार वर्मा,हरीश पाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
मामले की जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। मौके से एक बाइबिल भी बरामद हुई है। – मनोज कुमार, थाना प्रभारी बिलसंडा

