रामपुर

Rampur News: 75 साल के बुजुर्ग को 25 वर्षीय महिला से हुआ इश्क, दोनों ने घर छोड़ा

Connect News 24

सैदनगर (रामपुर)। थाना अजीमनगर थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय नाती-पोते वाले वृद्ध और चार बच्चों की 25 वर्षीय विवाहिता के बीच इश्क चर्चा का विषय बना हुआ है।

दोनों के परिजन ने उन्हें समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन नहीं माने। जब ज्यादा दबाव बना तो प्रेमी युगल बच्चों की परवाह किए बगैर घर छोड़कर फरार हो गया। प्रकरण एक ही समुदाय के बीच का है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 75 वर्षीय ग्रामीण का बेटे-बेटी और नाती-पोते के साथ बड़ा कुनबा है। बताते हैं कि वृद्ध की कई दो पत्नियों का निधन हो चुका है जबकि तीसरी पत्नी को उसने छोड़ दिया था।

बताते हैं कि वह एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर चौकीदारी करने लगे। इसी दौरान प्रतिष्ठान से लगभग तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित एक गांव निवासी चार बच्चों की मां से नयन मिल गए। यह विवाहिता मूलरूप से बिहार की रहने वाली है जो यहां ब्याही गई है।

कहा जाता है कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते। इनका प्रेम परिवार के अलावा पूरे क्षेत्र में चर्चित हो गया। वृद्ध को उसके बेटों, बेटियों और पौत्र-धेवतों ने उम्र का वास्ता देकर बहुत समझाया लेकिन उनके ऊपर चढ़ा इश्क का भूत बरकरार रहा।

यहां तक हुआ कि उनके ऊपर बच्चों ने हाथ भी छोड़ दिए। बावजूद इसके वह नहीं माने। उधर, प्रेमिका की मां को पता चला तो वह बेटी का समझाने के लिए बिहार से आ गई।

विवाहिता को प्रेमी की उम्र, नौजवान पति और बच्चों की परवरिश आदि सभी तरह से समझाने की कोशिशें बेकार साबित हुई। बेमेल प्रेमी युगल ने अपने परिवारों को अपने इश्क में बाधा माना और अपने-अपने परिवार छोड़ने का निर्णय कर लिया। चार दिन पहले प्रेमी युगल घर से निकल गए। विवाहिता अपने चार बच्चों को पति के पास ही छोड़ गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button