पीलीभीत

Pilibhit News: आईटीआई के छात्रों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 27 Jun 2023 12:01 AM IST

ITI students gave message to stay away from drugs

शपथ लेते लोग। संवाद

पीलीभीत। विश्व मद्य निषेध दिवस पर सोमवार को शहर में तमाम स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आईटीआई के छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया। अन्य संस्थानों में नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई।

आईटीआई में सुबह जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन वर्मा ने छात्रों को नशा मुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई। इसके बाद छात्रों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण अधिकारी सुनील कुमार, जिला मद्य निषेध अधिकारी मनोज ने सभी को शपथ दिलाई। दिव्यांग पुनर्वास संस्थान में दिव्यांग कल्याण अधिकारी केपी सिंह ने शपथ दिलाई।

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग के महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी सुवर्णा पांडे द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। नशा करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button