बरेली

Bareilly News: सरगना ने सीएम के जनता दरबार में की पुलिस की शिकायत

Connect News 24

बरेली। मुकदमा दर्ज होने के बाद मेडिकल परीक्षण से पहले लापता हुई हनी ट्रैप गैंग की सरगना ने सीएम के जनता दरबार में जाकर बारादरी पुलिस पर परेशान करने का आरोप जड़ दिया। वहां से आई कॉल के बाद जब इंस्पेक्टर ने हकीकत बताकर साक्ष्य भेजे तो मामला ठंडा पड़ा। बुलाने के बाद भी वह नहीं आई।

हनी ट्रैप मामले में मेडिकल परीक्षण के दौरान फरार महिला सरगना का सुराग नहीं मिल सका है। वह अपने कथित पत्रकार प्रेमी के साथ लापता है। अभी तक चर्चा थी कि महिला राहत का रास्ता तलाश करने हाईकोर्ट पहुंची है। अब पता लगा है कि उसने सीएम योगी के जनता दरबार में जाकर बारादरी और कैंट पुलिस पर शोषण का आरोप लगा दिया है। वहां से बारादरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह के पास कॉल करके जानकारी दी गई तो वह हैरत में पड़ गए।

उन्होंने हकीकत बताने के साथ ही कहा कि उन्होंने तो फिलहाल पीड़ित के तौर पर ही महिला का मेडिकल परीक्षण कराने को भेजा था पर वह पुलिस और डॉक्टर को गच्चा देकर निकल गई। वह मिले तो उसके कोर्ट में बयान कराएं और अनाथालय में रह रही उसकी नाबालिग बेटी के बारे में फैसला हो। वहां से महिला को बारादरी थाना जाने को कहा गया, लेकिन वह अभी तक नहीं पहुंची है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button