शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: पीएचसी भवन से संचालित होगा बाल विकास परियोजना कार्यालय
खुटार। बाल विकास परियोजना कार्यालय अब थाने के सामने पीएचसी भवन से संचालित होगा। सीएचसी बन जाने के बाद पीएचसी भवन बंद पड़ा था। बाल विकास परियोजना कार्यालय किराए के भवन में चल रहा था। भवन काफी जर्जर हो गया था और बारिश में पानी नीचे टपकता रहता था।
ब्लाक प्रमुख नमित दीक्षित ने सोमवार को नए कार्यालय का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री विजय शंकर अवस्थी और आंगनबाड़ी संघ के जिला उपाध्यक्ष सतीशचंद्र मिश्र भी मौजूद रहे। संवाद

