शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: जेसीबी से सड़क खोदकर ट्रक को खींचा

गोहावर में फंसा ट्रक और खोदी सड़क
जैतीपुर। लोहे का स्क्रैप लेकर हरियाणा जा रहा ट्रक गहरी खाई में गिरने से बच गया। ट्रक सोमवार की सुबह गोहावर से फतेहगंज रोड पर पहुंच गया, जहां रूरजपुर गांव में सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा था। इसकी वजह से गांव का रास्ता बंद था। चालक ट्रक को पीछे करते समय गोहावर मोड़ के पास कच्चे रास्ते में चला गया और पोल से टिक गया। पास ही गहरी खाई थी, गनीमत रही कि ट्रक उसमें गिरा नहीं। बाद में जेसीबी से सड़क खोदकर ट्रक को खींचा गया। संवाद

