शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर महिला की मौत

मृतक संजो देवी का फाइल फोटो।
सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव कन्हऊ चक निवासी अशोक की पत्नी संजो देवी (34) की कच्ची दीवार के मलबे से दबकर मौत हो गई।
संजो देवी सोमवार की सुबह घर की सफाई के कार्य में जुटी थीं। तभी घर में बनी कच्ची दीवार अचानक से भरभराकर महिला के ऊपर गिर गई। दीवार गिरने के बाद परिवार के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने मलबे से संजो देवी को निकालने का प्रयास शुरू किया। तब तक मिट्टी में दबी महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर सिंधौली इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका अपने पीछे पुत्र अभिषेक व आयुष को छोड़ गईं हैं।

