बदायूं
Budaun News: कभी बारिश तो कभी धूप, उमस ने किया बेहाल
बदायूं। जिले में कभी बारिश तो कभी धूप निकल रही है। ऐसे में उमस से लोग परेशान हैं।
मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। वहीं बीच में रुक-रुककर रिमझिम बारिश भी होती रही। बारिश होने से निजी बस स्टैंड पर कीचड़ के कारण लोगों को दिक्कत आई तो रोडवेज बस स्टैंड में भी एक गेट पर जलभराव हो गया। जिसकी वजह यात्रियों को दूसरी गेट से होकर बस स्टैंड के अंदर जाना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम के अनुसार आने वाले चार-पांच दिन तक बारिश होने का अनुमान है। संवाद


