पीलीभीत
Pilibhit News: पुलिस ने मांस की दुकानें कराईं बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:33 AM IST
पूरनपुर। मांस की दुकानें खुली होने की सूचना पर कोतवाल ने नगर में घूमकर उन्हें बंद करा दिया। दुकानदारों को सावन तक मांस की बिक्री न करने की चेतावनी दी।
कावंड़ियों के रास्ते पर पड़ने वाली मांस की दुकानों को बंद रखने का सरकार ने आदेश दिया है। पुलिस ने सावन शुरू होने पर मांस की दुकानें बंद कराई थी, लेकिन बाद में अधिकांश दुकानें खुलने लगीं। शुक्रवार को कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने नगर में खुली मिलीं दुकानों को बंद करा दिया। साथ ही सावन तक दुकानों पर मांस की बिक्री न करने की चेतावनी दी।

