बरेली
सरस्वती बन फरहाना ने की शादी: वीरेंद्र के लिए तोड़ीं बंदिशें, बोली- बचपन से कृष्णभक्त, हिंदू बन बिताना है जीवन

फरहाना ने सरस्वती बनकर की शादी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शेरगढ़ इलाके की फरहाना बचपन से कान्हा की भक्त है। पारिवारिक बंदिशों के चलते वह कभी इसका इजहार नहीं कर सकी। कुछ समय बाद उसके जीवन में वीरेंद्र कश्यप नाम के युवक की एंट्री हुई। फिर उसने सारी बंदिशें तोड़ दीं। धर्म परिवर्तन कर उसने वीरेंद्र के साथ विवाह कर लिया। इधर, शेरगढ़ में फरहाना के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। फरहाना ने उनसे खतरा जताया है।


