शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बेसन, मावा, दूध, मिर्च और सूजी के सैंपल भरे

Connect News 24

Filled samples of gram flour, mawa, milk, chili and semolina

मावा और अन्य खाद्य वस्तुओं के नमूने लेते खाद्य विभाग के अधिकारी

जलालाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर में कई स्थानों पर छापा मारकर बेसन, मावा, दूध, मिर्च व सूजी के सैंपल भरे। टीम के आने की जानकारी मिलते ही लोग अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर खिसक लिए।

शाम के समय सहायक आयुक्त (खाद्य) चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पंडित किराना स्टोर से बेसन, राजेश किराना से मिर्च व सूजी के अलावा पप्पू के यहां से खोया का दूध विक्रेता रामनिवास से दूध का सैंपल लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। टीम में वरुण कुमार, महेश कुमार भी शामिल रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button