रामपुर
गांव वालो मेरा निकाह इसी से कराओ: प्रेमी के घर पहुंचकर बोली युवती-तुझसे ही शादी करूंगी, वरना देख लेना..

रामपुर में प्रेमिका ने काटा हंगामा
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रामपुर जिले के केमरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग घर के सामने रहने वाले युवक से चल रहा था। शुक्रवार शाम युवती शादी कराने की जिद कर युवक के घर पहुंच गई। घरवालों के काफी समझाने के बाद भी युवती निकाह कराने पर अड़ी रही। इसको लेकर उसने हंगामा कर दिया।

