शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर लाखों का ले गए माल
बंडा। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर जेवर और नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का माल चुरा ले गए। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव खरगापुर निवासी विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसकी पत्नी निधि देवी रक्षाबंधन के लिए अपने मायके गईं थीं। वह शाम को दरवाजा बंद कर छत पर सो गया। रात को चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़ दिया। चोर कमरे में रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी-जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद

