मनोरंजन

शाहरुख खान की ‘जवान’ से बॉक्स ऑफिस पर आया भूचाल, पहले ही दिन लगा दी सेंचुरी

Connect News 24

Jawan Box Office Collcetion Day 1 Worldwide: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इंतजार खत्म हुआ और फिल्म ने धमाका ही कर दिया है. थिएटर में जवान ही गूंज रहा है. हर कोई इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड है. शाहरुख के फैंस ने तो सुबह 6 बजे के शो ही बुक कर लिए थे. अब फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपना डंका बजा दिया है. जवान ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में सेंचुरी मार दी है.

जवान ने हिंदी के साथ साउथ में भी अच्छा कलेक्शन किया है. जवान का साउथ में दिल खोलकर स्वागत किया गया है. रिलीज डे पर लोगों ने शाहरुख का कटआउट बनवाकर उसपर माला पहनाई थी. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी अब सामने आ गया है. 

वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने जवान के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि जवान ने दुनियाभर में 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. वहीं इंडिया में इस फिल्म ने 75 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है.

शाहरुख खान की जवान का कलेक्शन वीकेंड तक बढ़ने वाला है. इस फिल्म को 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. इंडिया में ही वीकेंड तक इतना कलेक्शन हो जाएगा. शाहरुख खान पर फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं.

जवान की बात करें तो इसमें शाहरुख कई अहम मुद्दों पर बात करती नजर आई है. फिल्म में करप्शन से लेकर वोटिंग तक हर जरुरी मुद्दे को लेकर शाहरुख आए हैं. फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी गर्ल गैंग दिखाई गई है.

जवान की स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस है.


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button