शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शारदा के कटान से मिटने के कगार पर है चकपुरवा गांव का वजूद

Connect News 24

The existence of Chakpurwa village is on the verge of extinction due to erosion of Sharda.

इस प्रकार कर रही मोहाना नदी कटान

बिजुआ। ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत करसौर के मजरा गांव चकपुरवा का अस्तित्व मिटने के कगार पर है। शारदा नदी गांव में तेजी से कटान कर रही है। शारदा नदी अगस्त में आधे गांव को पहले ही निगल चुकी है। सितंबर में कटान थम गया था।

पांच दिन हुई बारिश के बाद वनबसा से पानी छोड़े जाने के कारण शारदा नदी एक बार फिर उफना उठी है। पिछले 24 घंटे के अंदर नदी में 25 घर समा गए हैं। शारदा को तेजी से कटान करते देख गांव में त्राहि त्राहि मच गई है। शारदा के रौद्र रूप के चलते जो जैसे था वैसे ही भाग खड़ा हुआ। लोगों को घर गृहस्थी का सामान तक निकालने का मौका नहीं मिल पाया।

बीते 24 घंटे के अंदर चंद्रपाल, बाबूराम, रामप्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, हरिनाम, गुड्डू, सुभाष, शिवसागर, विजेंद्र कुमार, बनवारी लाल, बैजूराम, मस्तराम, कल्लू, रमेश कुमार, चंद्रशेखर गिरि, पुतान गिरि, अर्जुनलाल, गजेंद्र, कल्ल्रू, अनिरुद्ध, संतराम, रंजीत, ओम प्रकाश, रामनाथ, रामनरेश के घर शारदा नदी में समा चुके हैं। शारदा इतनी तेजी से कटान कर रही है कि अगले 24 घंटे में बाकी छह घर भी नदी में समा सकते हैं।

तहसील गोला की ग्राम पंचायत करसौर के मजरा गांव चकपुरवा में कुल 55 घर थे। इनमें 24 घर अगस्त में कटान के दौरान शारदा में समा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 25 और घर कटकर नदी में समा गए, अब सिर्फ गांव में छह घर बचे हैं। इन छह घरों के कटने के साथ गांव का वजूद मिट जाएगा। गांव कटने से पहले करीब 175 एकड़ कृषि भूमि फसलों सहित नदी में समा चुकी है। गांव के लोग भूमिहीन पहले ही हो चुके थे, अब बेघर भी हो गए हैं।

सोमवार तक जहां आबादी का कोलाहल था, बच्चों की किलकारियां गूंज रहीं थीं, वहां आज हाहाकार है। घरों की जगह शारदा की लहरें उछाल मार रही हैं। ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर लोगों से सुरक्षित निकल जाने की अपील की और प्रशासन को गांव में तेजी से कटान होने की सूचना दी।

एसडीएम गोला रत्नाकर मिश्र ने बताया कि चकपुरवा गांव में शारदा से गांव में कटान होने की सूचना मिली है। कटान पीड़ितों के लिए लिए भोजन की व्यवस्था कर दी गई है। जल्दी ही उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। कटान पीड़ितों की मदद के लिए रड़ा देवरिया और पूजा गांव में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। कटान पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

मोहाना नदी ने डॉक्टर फार्म में शुरू किया कटान, ग्रामीण परेशान

तिकुनिया। बॉर्डर पर बह रही मोहाना नदी ने गंगानगर स्थित गांव डॉक्टर फॉर्म पर कटान तेज कर दिया है। इसके चलते ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों से की है।

ग्राम गंगानगर निवासी हरप्रीत सिंह, जयपाल सिंह, हरविंदर सिंह, करनैल सिंह, बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके घर डॉक्टर फॉर्म गांव में हैं। नदी ने यहां पर कटान शुरू कर दिया है। इसके चलते ग्रामीण रात भर जाग कर कटान देख रहे हैं। इस बाबत सिंचाई विभाग के अवर अभियंता हरीश ने बताया निरीक्षण किया गया है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है मंजूरी मिलने के बाद कटान रोकने का बंदोबस्त किया जाएगा। संवाद

इस प्रकार कर रही मोहाना नदी कटान

इस प्रकार कर रही मोहाना नदी कटान

इस प्रकार कर रही मोहाना नदी कटान

इस प्रकार कर रही मोहाना नदी कटान

इस प्रकार कर रही मोहाना नदी कटान

इस प्रकार कर रही मोहाना नदी कटान


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button