बरेली

Bareilly News: नाली में बहाया मेडिकल वेस्ट, नोटिस

Connect News 24

फरीदपुर। न्यू धन्वंतरी अस्पताल से मेडिकल वेस्ट नाली में बहाया जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका है। मोहल्ले वालों ने इसकी शिकायत सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम से की। शिकायत पर अस्पताल को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

बीसलपुर रोड पर न्यू धन्वंतरी अस्पताल स्थित है। मोहल्ले वालों का आरोप है कि अस्पताल से पाइप के जरिये मेडिकल वेस्ट नाली में बहाया जा रहा है। उन लोगों ने कई बार इसका विरोध जताया मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण न होने से मोहल्ले में संक्रमण फैलने का डर है।

मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकना गलत है। अस्पताल प्रबंधक को तीन दिन के अंदर अस्पताल के बायोमेडिकल बेस्ट के अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन में जवाब न देने पर अस्पताल के खिलाफ कारवाई की जाएगी। न्यू धन्वंतरी अस्पताल के प्रबंधक डॉ. संतोष शर्मा ने बताया कि अस्पताल से एक संस्था मेडिकल वेस्ट ले जाती है। नाली में इसे बहाने का आरोप गलत है। नोटिस मिला है इसका जवाब दिया जाएगा।

वहीं, नगर के भूरे खां गौटिया स्थित केजीएन मेडिकल स्टोर पर भी स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस चस्पा किया है। केजीएन मेडिकल संचालक मोहम्मद आसिफ पर आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से एक मरीज की मौत हो गई। इसका मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button