आसमानी आफत: शाहजहांपुर में बिजली गिरने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, दूसरी घटना में पांच लोग झुलसे

रिंकी का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर जिले में रविवार को बारिश के दौरान अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरी। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में गांव लोहरगवां निवासी प्रेमचंद्र शर्मा की 15 वर्षीय बेटी रिंकी के ऊपर बिजली गिर गई। जोरदार आवाज होने के बाद परिजन छत पर पहुंचे तो किशोरी अचेत अवस्था में मिली। सीएचसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर मोहल्ला खंडसार में बिजली गिरने से पांच लोग झुलसे गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
रविवार सुबह मीरानपुर कटरा में मूसलाधार बारिश हुई। सुबह करीब 11 बजे लोहरगवां गांव निवासी प्रेमचंद्र शर्मा की पुत्री रिंकी छत से कपड़े उतारने गई थीं। तभी बिजली गिरने से वह अचेत हो गई। आवाज सुनकर परिजन छत के ऊपर पहुंचे तो किशोरी जमीन पर पड़ी मिली। तुरंत ही उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत से मां मुन्नी देवी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
ये भी पढ़ें- यूपी: अवैध संबंध… मां का कत्ल और कुंवारे चाचा को फंसाकर जमीन हड़पने का प्लान; चौंकाने वाली है कत्ल की कहानी