बरेली: सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी के बेटे के अपहरण और हत्या की कोशिश, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी के बेटे का अपहरण करने की कोशिश की गई। आरोप है कि कार सवार युवकों ने उसे ई-रिक्शे से खींच लिया और सड़क पर पिटाई कर दी। उसे कार में डालकर अगवा करने का प्रयास किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सेना से रिटायर्ड कैप्टन रामकिशोर शहर में सौफुटा रोड पर एमईएस कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 सितंबर को उनके बेटे के अपहरण की कोशिश की गई। शाम छह बजे के वक्त उनका बेटा कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था।
ये भी पढ़ें- यूपी: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; लंबे समय से थे बीमार
कार से चार बदमाश उतरे और उनके बेटे को रिक्शे से खींच लिया। उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की। उसे कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे देख रही है। स्थानीय दुकानदारों से भी बात की जा रही है।


