शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 75 लावारिस अस्थियों को नसीब हुई गंगा मइया की गोद

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 15 Oct 2023 01:03 AM IST

75 unclaimed ashes got the lap of Mother Ganga.

फर्रुखाबाद में अ​स्थियां कलश को विसर्जित करते पंजाबी महासभा के पदा​धिकारी। स्त्रोत-जागरुक पाठक

शाहजहांपुर। मोक्षधाम में रखे 75 अस्थि कलशों को गंगा मइया की गोद नसीब हो गई। अपनों के मुंह मोड़ने के बाद पंजाबी महासभा के प्रयास से पितृ अमावस्या पर फर्रुखाबाद में अस्थियां विसर्जित की गईं।

नगर में लालपुल, गर्रा व गदियाना स्थित स्वर्गधाम पर अंतिम संस्कार किया जाता है। पंजाबी महासभा ने लोगों से अपील की थी कि 31 अगस्त से पहले की अस्थियां प्राप्त कर लें। शनिवार को महासभा के पदाधिकारी 75 अस्थि कलश लेकर फर्रुखाबाद पहुंचे और विधि-विधान से विसर्जन किया। किशन लाल छावड़ा के नेतृत्व में सुरेंद्र सेठी, विनय चड्ढा, लाजपत राय बत्रा, हरीश बजाज, राजू कुमार, राजू मेंहदी रत्ता, जगदीश गांधी व धर्मपाल रैना ने पुनीत कार्य में हिस्सा लिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button