बदायूं

Budaun News: नहीं लगाए थे हेलमेट, हादसों में दो की मौत

Connect News 24

Were not wearing helmets, two died in accidents

मृतक शेखर का फाइल फोटो।

बदायूं। जिले में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सिविल लाइंस इलाके में रजिस्ट्री कार्यालय के नजदीक कार की टक्कर से बाइक सवार वकील के बिस्तर में जा घुसा। उसके सिर में लोहे का पाइप घुस गया। इससे उसकी जान चली गई। इस्लामनगर में दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। दोनों हादसों में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर निवासी शेखर (25) शनिवार रात करीब 11:30 बजे जिला अस्पताल से बाइक से दवा लेकर घर लौट रहे थे। बताते हैं कि रजिस्ट्री कार्यालय के नजदीक पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शेखर की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक वकील के बिस्तर से जा घुसी। वकील के टीनशेड में लगा लोहे का पाइप युवक के सिर से टकरा गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मई खुर्द निवासी राजेंद्र (55) रविवार सुबह करीब 11:30 बजे बाइक से राजपुर गांव से घर आ रहे थे। उनके साथ गांव के ही नवाब बैठे थे। कुंदावली गांव से आगे नटबाबा मंदिर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे राजेंद्र, नवाब और दूसरी बाइक पर सवार ग्राम रुदैना निवासी प्रवेंद्र भी घायल हो गए।

पुलिस ने तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। नवाब और प्रवेंद्र की भी हालत गंभीर है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button