बरेली

Bareilly News: झुमका तिराहे पर बनेगा ट्रक-ले-बाई सॉफ्टवेयर पार्क का शुरू होगा निर्माण

Connect News 24

बरेली। ट्रकों से सड़क पर लग रहे जाम से मुक्ति दिलाने के लिए झुमका तिराहे पर ट्रक-ले-बाई बनेगा। लोडेड ट्रक यहीं खड़े किए जाएंगे। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने संबंधित निर्माण कार्य के लिए अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने मिनी ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की मांग की थी। इसके लिए भूमि उपलब्ध न होने की रिपोर्ट पर वैकल्पिक राहत के लिए ट्रक-ले-बाई बनाए जाने की संस्तुति की गई। इससे सीबीगंज और परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के लोडेड ट्रकों को शाहजहांपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर तक के सफर से निजात मिलने की उम्मीद है। ट्रांसपोर्ट नगर में अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए वर्कऑर्डर हो चुका है। फरवरी 2024 में निर्माण कार्य पूरा होने का दावा बीडीए अफसरों ने किया है।

मेगा फूड पार्क की स्थापना के संबंध में आरएम, यूपीसीडा ने भूखंड आवंटन की प्रक्रिया के बारे में बताया। वहां का उपकेंद्र शुरू होने की जानकारी बिजली निगम के अफसरों ने दी। कमिश्नर ने इन्वेस्टर्स समिट में करार के बाद अटकी इकाइयों को शुरू कराने के निर्देश दिए।

निवेश मित्र से हल होंगी समस्याएं

बैठक से पहले कार्यशाला में इन्वेस्ट यूपी की टीम ने निवेश मित्र पोर्टल के बारे में बताया। निवेशकों की ओर से आवेदन, फीस जमा करने, जरूरी प्रपत्र अपलोड करने, एनओसी के लिए आवेदन करने, सफल आवेदन के बाद एप्लिकेशन ट्रैकिंग, अप्रूवल की प्रक्रिया के बारे में बताया। उद्यमियों ने पोर्टल से जुड़ी समस्याएं बताईं। टीम ने समाधान कराने का आश्वासन दिया।

प्लेज पार्क, एमएसएमई पार्क, फ्लैटेड

फैक्टरी स्थापना की दी जानकारी

जीबीसी रेडी और एमएसएमई निवेशकों से माहभर में बरेली मंडल में सौ निवेशकों को उद्योग नीति से लाभान्वित कराने की अपील की। प्लेज पार्क, एमएसएमई पार्क और फ्लैटेड फैक्टरी स्थापना के लिए भी उद्यमियों का आह्वान किया। बैठक में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022 में भी वृहद, मेगा, सुपर मेगा इकाइयों के लिए 210 करोड़ रुपये तक कैपिटल सब्सिडी व अन्य लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button