शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शौचालय में गंदगी देख सीएमएस का चढ़ा पारा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 29 Oct 2023 12:21 AM IST

CMS got angry after seeing dirt in the toilet

रोजा ​स्थित रेलवे अस्पताल में निरीक्षण के दौरान बातचीत करतीं सीएमएस इंद्रजीत कौर। संवाद

शाहजहांपुर। रेलवे की मुख्य स्वास्थ्य अधीक्षक (सीएमएस) इंद्रजीत कौर ने शनिवार सुबह रोजा स्थित रेलवे अस्पताल और राहत दुर्घटना ट्रेन का निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालयों में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

सीएमएस शनिवार सुबह 10 बजे सड़क मार्ग से मुरादाबाद से सीधे रोजा स्थित रेलवे अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने पहले अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। उसके बाद ड्रेसिंग रूम और डिस्पेंसरी देखी। इस बीच उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों से कुछ जानकारियां मांगीं लेकिन कोई भी उनका उत्तर नहीं दे सका। इतना ही नहीं उन्होंने शौचालय खोलकर देखा तो उनमें गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की। स्टेशन पर गुटखे के निशान मिले। इस बीच नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव अमित भागवत मिश्रा ने सीएमएस को कई मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा तथा समाधान की मांग की। इसमें राममूर्ति अस्पताल को पैनल में करवाने, रोजा थाने के बगल में फैली गंदगी को साफ कराने, डेंगू के मद्देनजर रेलवे कॉलाेनी में फॉगिंग कराने और रेलवे अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर रेलवे के स्वास्थ्य निरीक्षक खेमलाल, डॉ. संजय राॅय, डॉ. पिंकी श्रॉफ, कौशिक बाबूराम, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button