बदायूं

Budaun News: अधिकारियों के अलावा कोई नहीं जा सकेगा स्ट्रांग रूम के करीब

Connect News 24

No one except the officers will be able to go near the strong room

12बीडीएन41-मंडी समिति में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी। संवाद

डीएम और एसएसपी ने किया मतगणना स्थलों का निरीक्षण

– धूप लोगों को धूप से बचाने, पेयजल की व्यवस्था करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शुक्रवार को जिले के मतगणना स्थलों का निरीक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने मतगणना में आने वाले लोगों को धूप से बचाने और पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को मंडी समिति पहुंचे डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। यहां पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। कुछ अधिकारियों के अलावा अन्य किसी को स्ट्रांग रूम के नजदीक जाने की अनुमति नहीं है। डीएम ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बाद में दोनों अधिकारियों ने मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां लोगों को बैठने, पेयजल आदि के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। यहां टेंट भी लगाया जाएगा, जिससे लोग आराम से बैठ सकें।

बाद में उन्होंने दातागंज के मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया। डीएम ने सभी मतगणना स्थलों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे लाउडस्पीकर, रूट चार्ट, वैकल्पिक रूट चार्ट, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय और वाहनों के पार्किंग स्थल बनाए जाने के निर्देश दिए।

12बीडीएन41-मंडी समिति में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी। संवाद

12बीडीएन41-मंडी समिति में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button