बदायूं

Budaun News: अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने की छठ मैया की पूजा

Connect News 24

Married women worshiped Chhath Maiya by offering Arghya to the setting sun.

कछला घाट पर छट पूजा करती महिला। संवाद

बदायूं। छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने शाम के समय कछला गंगाघाट पहुंचकर अस्त होते सूर्य को नमन कर अर्घ्य दिया। इसके बाद पूजा-अर्चना कर छठ मैया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

छठ पर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। दूसरे दिन खरना की रस्म पूरी करने के बाद महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा। रविवार को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने की रस्म अदा की गई। व्रती महिलाएं दिनभर छठ मैया की आराधना करती रहीं। घर के अन्य सदस्यों ने शाम को पूजा के सामान की खरीदारी की।

शाम होते ही महिलाएं परिजनों के साथ पूजा सामग्री लेकर कछला गंगाघाट पहुंचीं। वहां सूर्य अस्त होने से पहले ही महिलाएं गंगा की धारा में खड़ी हो गईं और फिर अस्त होते ही सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। छठ पर्व पर इस दौरान रेलवे कॉलोनी निवासी संजय कुमार अपने के परिवार के साथ कछला पहुंचे। शाम को पूरे विधि-विधान से सूर्य देव की आराधना की। आतिशबाजी भी की गई। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button