Shahjahanpur News: कलान में पुलिस की मौजूदगी में बांटी गई खाद

कलान क्षेत्र में डीएपी खाद के लिए लगी किसानों की भीड़। स्रोत जागरुक पाठक
कलान। डीएपी खाद की को लेकर बुधवार को सहकारी समिति में मारामारी की नौबत आ गई। खाद न मिलने से नाराज किसान जाम लगाने के लिए मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पहुंच गए। पुलिस ने किसानें को समझाया। इसके बाद नायब तहसीलदार ने पुलिस की मौजूदगी में किसानों को खाद दिलाई।
बुधवार सुबह क्षेत्र के गांव परतापुर, जाखिया, मदनपुर, पिलुआ, सेठा, पृथ्वीपुर, कुबेरपुर, अब्दुल्ला नगर, मिलकिया, गोकुल नगला, धरमपुरसथरा, गंगोरा, हरेली, चांदपुर, नानपुर आदि गांव के किसान जखिया साधन सहकारी समिति पहुंचे। किसानों की भीड़ देखकर सचिव ने लाइन लगाकर खाद देने की बात कही। खाद न मिलती देखकर किसान मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पहुंच गए। किसानों के हाईवे जाम करने की सूचना पर थाना प्रभारी गौरव त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। समिति के सचिव परिमाल सिंह ने एसडीएम महेश कुमार कैथल को जानकारी दी। इसके बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार पूनम मधुकर को भेजा। नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर किसानों को लाइन से लगवाया और एक-एक बोरी डीएपी खाद दिलाई।

कलान क्षेत्र में डीएपी खाद के लिए लगी किसानों की भीड़। स्रोत जागरुक पाठक

