रामपुर

Rampur News: संशोधित….वन कर्मियों को पेड़ से बांधकर खैर की लकड़ी ले गए तस्कर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Wed, 29 Nov 2023 01:18 AM IST

स्वार (रामपुर)। खैर तस्करों पीपली रेंज की सालारपुर चौकी में एक वन दरोगा और माली को बंधक बनाकर उनकी बाइकें और खैर लकड़ी छीन कर ले गए। वन विभाग के अन्य कर्मी मिलकखानम मेें वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद जब वन चौकी लौटे तब पेड़ से बंधे दरोगा और माली को मुक्त कराया। इस संबंध में पुलिस को बाइकें चोरी चले जाने की तहरीर दी है।

थाना मिलकखानम क्षेत्र में स्थित पीपली वन है जिसका रेज कार्यालय सालारपुर में है। पीपली में खैर तस्कर सक्रिय रहते हैं जिसके चलते अकसर तस्करों और वन कर्मियों में मुठभेड़ होती रही है लेकिन रविवार की रात वन तस्करों को पता चला कि सालारपुर चौकी के अधिकतर वन कर्मी मिलकखानम तिराहे पर मैरिज हाल में शादी की पार्टी में गए हुए हैं। इसके चलते वन तस्कर सलारपुर वन चौकी पर पहुंचे। वहां दो कर्मियों को देख उन्हें बंधक बना लिया और उनकी ही बाइकों पर खैर के लट्ठे बांधकर फरार हो गए। शादी की दावत खाकर जब कुछ देर बाद अन्य वन कर्मी आए दो वन कर्मियों को पेड़ से बंधा देख सन्न रह गए।

उन्होंने उन्हें बंधन मुक्त किया। इस संबंध में वन रेंजर मुजाहिद हुसैन ने बताया कि सालारपुर वन कार्यालय परिसर से बाइकें चोरी हुई हैं। वन कर्मियों को बंधक बनाकर बाइकें छीनने का मामला नहीं है। इस मामले में मिलकखानम पुलिस को बाइक चोरी होने की तहरीर दी है। मिलकखानम पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button