बदायूं

Budaun News: तदर्थ शिक्षकों को हटाने के विरोध में एक दिसंबर को होगा प्रदर्शन

Connect News 24

बदायूं। माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 1993 से कार्यरत तदर्थ शिक्षकों को हटाने के प्रदेश सरकार के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने इसके खिलाफ एक दिसंबर को लखनऊ में शिक्षा निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन करने का एलान किया है।

बिसाैली में मंगलवार को हुई बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने कहा कि 25 वर्ष की लंबी सेवा के बाद इन तदर्थ शिक्षकों को हटाना गलत है। सरकार को इनका विनियमितीकरण करना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से एक दिसंबर के प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक में जिला मंत्री आलोक पाठक, राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्याम लाल शाक्य, सतेंद्र यादव, नीरज चौहान, रजनीश चौधरी, हेमेंद्र सिंह, शेलेंद्र सिंह, दयाराम सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रवक्ता वीके शर्मा के निधन पर जताया शोक

बैठक के अंत में शिक्षकों ने महात्मा गांधी इंटर काॅलेज उझानी के गणित प्रवक्ता वीके शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button