पीलीभीत

Pilibhit News: ओवरलोड वाहनों पर सिर्फ कार्रवाई का दावा

Connect News 24

Claim of action only on overloaded vehicles

शहर की टनकपुर रोड से गुजरते गन्ना लदे वाहन । संवाद

यातायात माह में नहीं दिख रहा अधिकारियों के आदेश का असर, सात लोगों की हो चुकी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। जहां एक ओर यातायात माह का आयोजन कर नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ओवरलोड वाहन लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहे है। नवंबर माह में ही अब तक 11 दिनों में सात लोगों की इन वाहनों की चपेट में आकर जान जा चुकी है।

ओवरलोड होने के कारण ओवरलोड वाहन सड़क के बीचोंबीच चलते है। ऐसे में सामने से आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को ही अपना वाहन सड़क से नीचे उतारना पड़ता है। ऐसे में सड़क के ऊंचा-नीचा होने से चालक वाहन से अपना संतुलन खो बैठता है और हादसे का शिकार हो जाता है। इधर अफसर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई का दावा ही करते रह जाते हैं।

मामला-एक

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव नकटिया के रहने वाले हरीश 26 नवंबर को अपने पुत्र साजन का मुंडन कराने नानकमत्ता गए थे। वहां से वापस आते वक्त उनकी पत्नी पूनम, बेटी अनामिका और बेटा साजन मझोला उतर गए। वहां से तीनों अपने भाई रामू के साथ टोडरपुर रवाना हुए। इसी दौरान बहरुआ रानीगंज के निकट ओवरलोड गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। जबकि भाई रामू घायल हो गया।

मामला-दो

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव औरेया निवासी अजय कुमार 24 नवंबर को अपनी पत्नी सरोज, बहन सुमन और आठ माह के बेटे मनीष के साथ क्षेत्र के गांव भमौरा में लगे मेले में गए थे। वहां से वापस आते वक्त जनकपुरी के निकट ओवरलोड भूसी के ट्रक की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ माह का पुत्र गंभीर घायल हो गया।

मामला-तीन

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव नकटिया निवासी जमुना प्रसाद 17 नवंबर को गांव के ही पास स्थित अटकोना की बाजार से सामान लेकर गांव वापस जा रहे थे। इसी दौरान अटकोना पुलिया के निकट तेज रफ्तार गन्ना भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राॅली के पहिए के नीचे आने से उनकी मौत हो गई।

यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन न हो इसको लेकर टीएसआई व अन्य जिम्मेदारों के साथ समय-समय पर रणनीति तैयार की जाती है। ओवलोड वाहनों के लिए अलग से अभियान भी चलाया जाएगा।

– वीरेंद्र कुमार, एआरटीओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button