बदायूं

Budaun News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Connect News 24

younag man dead body found hanging on tree in budaun

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली और हैदलपुर के बीच पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिला। मंगलवार दोपहर 12 बजे राहगीरों ने शव देखा तो मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। 

मंगलवार की सुबह बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी 30 वर्षीय रूपकिशोर पुत्र मोरपाल शर्मा घर से बिना बताए कहीं चला गया था। दोपहर को उसका शव हैदलपुर रिसौली के बीच में एक पेड़ पर लटका मिला। 

मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। इस संबंध में एसएचओ एके सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button