बरेली में अवैध निर्माण पर कार्रवाई: बदायूं रोड पर आठ हजार वर्गमीटर में बसाई जा रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर

अवैध कॉलोनी पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने शनिवार को बदायूं रोड पर आठ हजार वर्गमीटर में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बिना मानचित्र पास कराए ही कॉलॉनी का निर्माण किया जा रहा था। बीडीए की टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि टीम जब मौके पर पहुंची तो सीसी रोड, पक्की नाली, बिजली पोल, भूखंड की बाउंड्री जैसे काम चल रहे थे। कॉलोनाइजर शलभ सक्सेना, सत्येंद्र सक्सेना को नोटिस जारी कर मानचित्र मांगा गया था, जिसे वह नहीं दिखा सके। ऐसे में अवैध कॉलोनी के खिलाफ उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अंतर्गत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।



