बरेली

Amar Ujala Foundation: एसपी सिटी ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ, सोशल मीडिया पर बरतें ये सावधानी

Connect News 24

Amar Ujala Foundation Police Ki Pathshala Held At Draupadi Girls Inter College Bareilly

एसपी सिटी राहुल भाटी ने छात्राओं से किया संवाद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसपी सिटी राहुल भाटी ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की सबसे बड़ी जरूरत है जागरूकता। इसलिए जागरूक बनिए। आसपास की परिस्थिति को समझिए। जागरूक रखने का सबसे बड़ा जरिया है अखबार। यह आपको आपके परिवेश का आइना दिखाता है। इससे आपको पता रहता है, समाज में किस तरह की गतिविधियां चल रही हैं। यहीं से आप यह भी जान या समझ सकते हैं कि कैसे मामूली गलतियों की वजह से आप अपराध का हिस्सा बन जाते हैं। 

द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एसपी सिटी ने छात्राओं को बताया कि माता-पिता और शिक्षक ही उनके सबसे बड़े हितैषी हैं। किसी भी परिस्थिति में उनसे कुछ नहीं छिपाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हो सकता है जो परिस्थिति आपके सामने है वो आपके माता-पिता के सामने न आई हो लेकिन जीवन को लेकर उनका अनुभव आपको कठिन परिस्थितियों से निकाल सकता है।

ऑनलाइन करें शिकायत, गोपनीय रहती है पहचान

हाल ही में इंटरनेट पर अनजान लोगों से दोस्ती के चलते बढ़े मामलों का जिक्र करते हुए एसपी सिटी ने कहा, सोशल मीडिया पर अनावश्यक गतिविधि या लापरवाही आपके जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। अनजान लोगों से न जुड़ें। उन्होंने बताया कि किसी भी अपराध की स्थिति में पुलिस से मदद लें। साइबर अपराध के लिए हेल्प लाइन नंबर 155260 की जानकारी दी और cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का विकल्प भी बताया। बताया कि शिकायत करने पर पुलिस व्यक्ति की पहचान भी गोपनीय रखती है। एसपी सिटी ने अपने अनुभव साझा किए और छात्राओं से सवाल-जवाब भी किए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button