Bareilly: अश्लीलता का आरोप लगाकर SO पर कराई थी रिपोर्ट, अब बयान से पलटी महिला; बोली- दरोगा साहब निर्दोष

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत में तैनात एसओ के खिलाफ बरेली के बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला ने खुद पर दो रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पैंतरा बदल लिया है। उसने एसओ की भूमिका की जांच कर रहे पीलीभीत के एएसपी को बयान दर्ज कराए हैं। महिला ने कहा कि वह एसओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। उसने एसओ पर लगाए आरोप निराधार बताए।
इस मामले में महिला ने पूरा ठीकरा बरेली के कैंट निवासी युवती के सिर फोड़ा है। युवती दूसरे समुदाय से है। महिला ने उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि युवती के कहने पर उसने एसओ पर आरोप लगाया था। हालांकि बयान से पलटने पर महिला के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। वहीं बारादरी थाना पुलिस महिला द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों पर विवेचना कर रही है।
यह था मामला
छह जून को महिला की ओर से बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई गई थी। इसमें पीलीभीत थाने के घुंघचई में तैनात एसओ को नामजद किया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि एसओ शिकायत करने वाली महिला के अलावा कई और लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजते थे। न्यूड वीडियो कॉल करते थे। बरेली एसएसपी की रिपोर्ट पर पीलीभीत एसपी ने एसओ को निलंबित कर दिया था।
ये भी पढ़ें- ‘तेरे लिए जान भी दे दूंगा’: प्रेमी ने किया नदी में कूदने का ड्रामा, प्रेमिका ने दे दिया धक्का