बरेली

Bareilly News: रिकार्ड पैदावार के लिए गुरुजीत सिंह को सीएम ने किया सम्मानित

Connect News 24

बरेली। यूपी में गन्ने की औसत पैदावार 823 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है पर पीलीभीत जिले के भैरों खुर्द के गुरुजीत सिंह ने 2567 क्विंटल यानि औसत से तीन गुना से भी ज्यादा पैदावार करके मंडल के किसानों को भरपूर पैदावार लेने के लिए प्रेरित किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में उन्हें सम्मानित किया।

उप गन्ना आयुक्त राजीव कुमार राय ने बताया कि शीघ्र पौधा संवर्ग में प्रथम तीन पुरस्कारों में पहला बरेली मंडल के पीलीभीत जिले के खाते में आया। द्वितीय व तृतीय पुरस्कार लखीमपुर जिले के खाते में गए। लखीमपुर के फरददिया निवासी बालकुमार ने 2427.60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर व सिगहाखुर्द के किसान सूरजप्रसाद 2389 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार करके तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया है।

सहफसली से आमदनी बढ़ाने में जगदीश प्रसाद प्रथम

बरेली। ट्रंच विधि से सिंचाईं गन्ने की खेती के साथ दूसरी फसलें पैदा कीं। पशु पालन भी किया। इससे आमदनी बढ़ी राज्य सरकार की उत्कृष्ट कार्ययोजना में बरेली जिले के पिंडारी अभयचंद गांव के निवासी जगदीश प्रसाद पहले स्थान पर आए। उन्हें मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिला। लखीमपुर जिले बसंतपुर निवासी जगतार सिंह को दूसरा, बसुलिया शाहजहांपुर के महेंद्र कुमार दुबे व पीलीभीत जिले के बहारुआ के नरेंद्र सिंह को संयुक्त तौर पर तीसरा स्थान मिला। ब्यूरो

गन्ना समिति बहेड़ी के सचिव को सम्मानित किया

फोटो

बहेड़ी। उत्कृष्ट कार्य योजना के अंतर्गत बहेड़ी के अन्नपूर्णा महिला स्वयं सहायता समूह की कुसुम ,सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह की पूनम को गन्ने की शानदार नर्सरी तैयार करने का लिए सम्मानित किया गया। सहकारी गन्ना समिति संवर्ग में सहकारी गन्ना विकास समिति बहेड़ी के सचिव प्रभारी राजीव सेठ को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। सीएम ने गन्ना विकास परिषद के नव निर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण भी किया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button