बरेली

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन से छू गया कैंटर, हेल्पर की मौत

Connect News 24

बहेड़ी। रम्पुरा गांव में धान का लदान करते समय कैंटर हाइटेंशन लाइन से छू गया। हादसे में हेल्पर सहित तीन लोग झुलस गए। तुरंत ही तीनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने हेल्पर को मृत घोषित कर दिया। चालक और कैंटर मालिक की हालत गंभीर है। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

थाना शीशगढ़ के गांव मनकरा निवासी प्रदीप सिंह अपना कैंटर खुद ही चलाते थे। रम्पुरा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति का धान रिछा पहुंचाने के लिए उन्होंने सौदा किया था। मंगलवार रात वह हेल्पर रनवीर सिंह (45) के साथ रम्पुरा गांव में धान का लदान करने पहुंचे थे। गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को भी उन्होंने मजदूरी के लिए अपने साथ रखा था। खाली पड़ी जगह में कैंटर को खड़ा करने के दौरान वह हाईटेंशन लाइन से छू गया।

हादसे में तीनों लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। रनवीर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रदीप सिंह व एक अन्य का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है। रनवीर सिंह के भाई ने बहेड़ी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर भी दी है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

करंट से राजमिस्त्री की मौत

– भुता में टीनशेड के ऊपर लटक रहा तार सही करने के दौरान हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

भुता। टीनशेड के ऊपर से गुजर रही बिजली केबल सही करने के दौरान करंट लगने से राजमिस्त्री रामचंद्र कश्यप (50) करंट लगने से झुलस गए। तुरंत ही परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रामचंद्र कश्यप मकान बनाते थे। बारिश की वजह से बुधवार को वह घर पर थे। खंभे से उनके घर तक आ रही केबल टीनशेड के ऊपर लटक रही थी। शाम करीब छह बजे वह केबल सही कर रहे थे। अचानक से केबल टूट गई। करंट लगने से वह जमीन पर जा गिरे। गिरने की आवाज पर परिजन भी पहुंच गए।

तत्काल एक निजी वाहन की व्यवस्था कर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। रामचंद्र कश्यप के परिवार में पत्नी राजवती के अलावा चार बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button