Bareilly News: उच्च प्राथमिक विद्यालय कचनारा ओवरऑल चैंपियन
देवरनियां। ब्लॉक रिछा की न्याय पंचायत कचनारी में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कचनेरा ओवरऑल चैंपियन बना।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पीलीभीत सांसद वरुण गांधी के निजी सचिव गौरव त्यागी ने किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में कचनेरा स्कूल चैंपियन। 200 मीटर दौड़ में विकास, 400 मीटर में रोहित, ऊंची कूद में धीरज, लंबी कूद में विकास प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में रिया, 400 मीटर में आलिया, ऊंची कूद में केशव, लंबी कूद में कहकशां प्रथम स्थान पर रहीं।
प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ में राजू, 200 मीटर में अनुज और ऊंची कूद में धर्मेंद्र, लंबी कूद में राजू प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी एवं खो-खो में प्राथमिक विद्यालय कचनेरा विजेता बना। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में लवी, 200 मीटर में अलशिफा प्रथम स्थान पर रहीं। ऊंची और लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय कचनेरा विजेता बना। यहां जगमोहन, मुकेश कुमार, रमेश गंगवार, विनोद पटेल, मनोज गंगवार, डॉ. देवकुमारी गंगवार आदि मौजूद रहीं।


