बरेली

Bareilly News: कस्तूरबा गांधी स्कूल से लापता छात्रा उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिली, अफसरों ने ली राहत की सांस

Connect News 24

Kasturba Gandhi School Missing school girl found in Rudrapur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से लापता छात्रा उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिल गई है। शनिवार को अधिकारियों को सूचना मिली है कि छात्रा रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में है। छात्रा वहां कैसे पहुंची, किसके साथ गई आदि सवालों के जवाब अब मिल सकेंगे। सीओ बहेड़ी ने बताया कि छात्रा को शेरगढ़ लाया जा रहा है।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से छठवीं कक्षा की छात्रा गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। इस दौरान स्कूल के सभी चारों कैमरे बंद थे। छात्रा के लापता होने से विद्यायल में खलबली मच गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग भी सकते में आ गया था। 

ये भी पढ़ें- ‘तेरे लिए जान भी दे दूंगा’: प्रेमी ने किया नदी में कूदने का ड्रामा, प्रेमिका ने दे दिया धक्का

इस मामले में दो रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की चार टीम उसकी तलाश में जुटी थी। एक टीम उत्तराखंड के नजदीकी जिलों में भेजी गई थी। अब अधिकारियों को सूचना मिली है कि छात्रा रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में मिल गई है। पुलिस की टीम उसे लेकर बरेली आ रही है। 

12 वर्षीय छात्रा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर की रहने वाली है। पिता के मुताबिक, उन्होंने बेटी का दाखिला अप्रैल में कराया था। पांच जुलाई को वह आवासीय विद्यालय में छोड़कर गए थे। गुरुवार सुबह विद्यालय से फोन गया, तब घटना की जानकारी हुई थी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button