बरेली

Bareilly News: जिस गांव की सबसे ज्यादा शिकायतें वहां चौपाल लगाएं अधिकारी

Connect News 24

फरीदपुर। जिन गांवों से सबसे अधिक शिकायतें आ रही हैं वहां अधिकारी चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनें। उनका तय समय में निस्तारण कराया जाए। शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट है या नहीं इसका फीडबैक भी लिया जाए। यह निर्देश शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम रविंद्र कुमार ने दिए। इस दौरान कुल 200 शिकायतें आईं इनमें से सिर्फ सात का ही मौके पर निस्तारण हो सका।

चल रहे धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां से डीएम किशुर्रा गांव में धान खरीद का निरीक्षण करने पहुंचे। कांटे पर वजन कराकर देखा। किसानों से भी बातचीत की। किसानों ने फर्जी खरीद की शिकायत की। कहा कि किसानों के नाम पर बिचौलियों का धान चढ़ाया जा रहा है। इस पर डीएम ने जांच कराने के निर्देश दिए। लौंगपुर गांव में बनाए जा रहे अन्नपूर्णा मॉडल शॉप और पंचायत सचिवालय का भी निरीक्षण किया।

तीन महीने से तूदाबंदी की फाइल दबाए बैठे कानूनगो

नवाबगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और आईजी राकेश ने शिकायते सुनीं। कमिश्नर ने शिकायतकर्ताओं को कॉल करके फीडबैक भी लिया। कानूनगो विश्राम सिंह पर एक व्यक्ति ने तूदाबंदी की फाइल तीन महीने से दबाए होने का आरोप लगाया। इस पर कमिश्नर ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश एसडीएम को दिए। संवाद

37 में से दो शिकायतें निस्तारित

आंवला। एसडीएम गोविंद मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को कुल 37 शिकायतें आईं। इनमें से सिर्फ दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका। बिहारीपुर गांव की प्रधान गोमती देवी ने गांव में अंत्येष्टि स्थल न होने, राजपुरकलां के ओमेंद्र सिंह ने श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे और दराबनगर गांव के आशुतोष पाठक ने पात्र होने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की है। संवाद

तय समय में करें शिकायतों का निस्तारण

मीरगंज। एडीएम प्रशासन दिनेश कुमार मिश्रा और एसपी ग्रामीण मुकेश मिश्रा ने शनिवार को तहसील सभागार में शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने तय समय में सभी शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए कहा। कुल 55 शिकायतें पंजीकृत हुईं। इनमें से ज्यादातर जमीन पर कब्जे से संबंधित थीं। एसडीएम ने तय समय में सभी शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए कहा। संवाद

गन्ना भुगतान का मुद्दा उठा

बहेड़ी। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संतोष बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों ने धीमे गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया। कहा कि केसर चीनी मिल ने अब तक बकाया 215 करोड़ का भुगतान नहीं दिया है। किसान नेता केंद्र पाल सिंह ने भुगतान न मिलने पर मिल गेट पर तालाबंदी की बात कही। कुल 50 में से 10 शिकायतों का ही निस्तारण हुई। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button