बरेली

Bareilly News: दूसरे दिन भी स्कूलों में भरा पानी, विद्यार्थी पहुंच गए तब आया छुट्टी का आदेश

Connect News 24

बरेली। जिले के परिषदीय स्कूलों में दूसरे दिन शुक्रवार को भी जलभराव हुआ। बारिश के बीच शिक्षक और विद्यार्थी स्कूल पहुंच गए। इसके आधे घंटे बाद छुट्टी का आदेश आया। 8:40 बजे स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। जलभराव के चलते स्कूलों में प्रार्थना नहीं हो सकी। जिन स्कूलों में फर्नीचर नहीं हैं, वहां कक्षाओं के बिछी दरियां भीग गईं।

तैरने लगा बाल वाटिका का सामान, वीडियो वायरल

रामनगर ब्लॉक के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मनौना, कंपोजिट विद्यालय बिरिया नारायणपुर क्यारा, उच्च प्राथमिक विद्यालय करेली, प्राथमिक विद्यालय ठिरिया ठकुरान समेत कई स्कूलों में बाल वाटिका में पानी भर गया। इस बीच कक्षा में रखा टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटीरियल) और खेल का सामान भीग कर खराब हुआ। नीचे रखा सामान पानी में तैरने लगा। शिक्षकों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। व्हाट्सएप ग्रुपों में स्कूलों की स्थिति की जानकारी साझा की गई। तब हालात देखकर अधिकारियों ने छुट्टी का फैसला किया।

शिक्षक संगठनों ने ली चुटकी

देर से छुट्टी का आदेश जारी करने के चलते शिक्षक संगठनों ने आपत्ति जताई। कहा अगर छुट्टी ही की जानी थी तो समय से आदेश देना चाहिए था। विद्यार्थियों और शिक्षकों को बारिश में भीगकर स्कूल आना पड़ा। कई शिक्षकों ने विभाग और प्रशासन की चुटकी भी ली। कहा- अधिकारी सोते रहते हैं, उठने पर पता चलता है कि बारिश हो रही है। तब छुट्टी का आदेश दिया जाता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button