Bareilly News: शहीद पर्व पर गुरु अर्जुन देव की वीरता की किया गान
बरेली। सिख समाज के पांचवे गुरु साहिब श्रीगुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व मंगलवार को संजय नगर स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में मनाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब को प्रकाश मानकर अमरजीत सिंह ने कीर्तन शुरू किया। अखंड कीर्तन जत्था के वीरों ने गुरु अर्जुन देव की वीरता का गान किया।
प्रेम सिंह, सहजदीप सिंह और मनदीप सिंह ने गुरु अर्जुन की कुर्बानी का बखान किया। दिल्ली से आए कथा वाचक सुखविंदर सिंह ने संगत को गुरु की शहीदी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गुरु अर्जुन देव को उनके नाना से शिक्षा प्राप्त हुई थी। पंजाब में जन्मे गुरु अर्जुन जहांगीर के भी गुरु थे। धर्म परिवर्तन से इन्कार करने पर उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी थी।
अरदास हुकुमनामे की सेवा अध्यक्ष गुरुदेव सिंह ने कार्यक्रम की समाप्ति की। इसके बाद पूरी संगत ने लंगर छका। इस पर्व पर मॉडल टाउन स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में संध्या कराई गई। संचालन मालिक सिंघ कालडा ने किया। अध्यक्ष हरवंत पाल सिंह बेदी और सचिव त्रिलोचन सिंह ने संगत का आभार जताया। सिख मिशनरी कालिज, अखंड कीर्तनी जत्था का विशेष सहयोग रहा। परमजीत सिंह, परमिंदर सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, अमरजीत सिंह, एमपी सिंह व मिंटू छाबड़ा, राजेश साहनी, हरनाम सिंह उपस्थित रहे।


