बरेली

Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार युवक की मौत, भाभी-भतीजा घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Wed, 29 Nov 2023 01:47 AM IST

नवाबगंज। नवाबगंज से दवा लेकर टेंपो से घर लौट रहे एक युवक, उसकी भाभी और भतीजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि भाभी और भतीजे घायल हो गए। राहगीरों की मदद से महिला को जिला अस्पताल और भतीजे को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

थाना हाफिजगंज के गांव कटैया बलदेव सिंह निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ बिलंदिया (20 वर्ष) दलेलनगर गांव में रहने वाले अपने फूफा राजेंद्र कुमार और बुआ गीता देवी के साथ रहते थे। वह मजदूरी करते थे। मंगलवार की शाम करीब आठ बजे वह भाभी ममता और उनके पांच साल के बेटे मयंक के साथ नवाबगंज से टेंपो में बैठकर लौट रहे थे। जरैली गांव में भट्ठे के पास सामने से तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी।

टेंपो सवार जितेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ममता और मयंक घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टर ने ममता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जितेंद्र की बुआ गीता देवी और भाई धर्मेंद्र कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। राहगीरों ने बताया कि टेंपो में बैठी एक अन्य सवारी भी घायल हुई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button